कोलकाता में मुख्यालय वाले बंधन बैंक ने 23 अगस्त 2015 को देश भर में अपनी बैंक शाखाओं को शुरू कर दिया तथा इस प्रकार यह भारत के बैंकिंग क्षेत्र में उतरने वाला नवीनतम खिलाड़ी बन गया। बंधन बैंक तथा आईडीएफसी (IDFC) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पिछले साल 2 अप्रैल को सैद्धांतिक रूप से बैंकिंग लाइसेंस प्रदान किया था। कुछ समय पूर्व RBI ने बंधन बैंक को यूनीवर्सल बैंकिंग लाइसेंस (Universal Banking Licence) प्रदान कर उसके भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश को अपनी हरी झण्डी दिखा दी थी। 23 अगस्त को कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बंधन बैंक का उद्घाटन कर इसके बैंकिंग व्यवसाय में प्रवेश की औपचारिकता को पूरा कर दिया। वहीं बंधन बैंक ने भी 501 बैंक शाखाओं के साथ अपना बैंकिंग व्यवसाय शुरू कर बड़े धूम-धड़ाके के साथ अपनी शुरूआत की। यह देश में किसी निजी बैंक के सर्वाधिक शाखाओं के साथ बैंकिंग व्यवसाय शुरू करने का मामला माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बंधन बैंक की मातृ कंपनी बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज (Bandhan Financial Services (BFS) वर्तमान में देश की सबसे बड़ी लघु-वित्त संस्था (micro finance institution (MFI) है। इसके संस्थापक चन्द्र शेखर घोष (Chandra Sekhar Ghosh) हैं जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़ कर लघु वित्त क्षेत्र में कूदने का जोखिम उठाया था। उन्होंने अपने शानदार संचालन से बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज को कुछ ही दिनों में देश की सबसे बड़ी लघु-वित्त संस्था बना दिया।
Sunday, 23 August 2015
बंधन बैंक

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment